संघ के प्रचारक केलकर का निधन

राष्ट्रीय स्वयं संघ सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर केलकर का शुक्रवार दोपहर को भोपाल में निधन हो गया। शनिवार को उज्जैन में अंतिम संस्कार होगा। रतलाम के जिला प्रचारक और मंदसौर विभाग प्रचारक का दायित्व निभाने के बाद केलकर को किसान संघ के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी। देशभर में उन्होंने किसान संघ का मजबूत संगठन खड़ा किया था। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में रतलाम और मंदसौर जिले में उनकी विशेष भूमिका रही थी।
भाजपा ने शोक जताया- रतलाम | राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केलकर का निधन हो गया। इससे पूर्व संघ के वरिष्ठ प्रचारक अरविंद कवठेकर का भी निधन हो गया। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी ने शोक व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेंद्र पांडेय, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने शोक जताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mHTVXB

Share this

0 Comment to "संघ के प्रचारक केलकर का निधन"

Post a Comment