शहर में दिवाली की तैयारियां शुरू, कचरा उठाने निगम के पास संसाधनों की कमी

शहर के प्रमुख चौराहों से सोमवार की सुबह 11 बजे तक कचरा नही उठा। इससे दुकानदारों व आमजनता को परेशानी हुई। सफाई की समस्या शहर में छह महीने से बढ़ी है, लेकिन नगर निगम इसे व्यवस्थित नहीं कर पा रहा है। कारण है नगर निगम के पास कचरा उठाने के संसाधनों की कमी बनी हुई।

यहां बता दें कि ईकोग्रीन कंपनी ने भुगतान नहीं होने से 8 माह पूर्व वह सफाई कार्य बंद कर दिया। वर्तमान में निगम के पास डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए 22 वाहन उपलब्ध हैं। जबकि शहर में वार्ड 47 हैं। ऐसे में वाहनों के अभाव में घरों से कचरा कलेक्शन नहीं हो पा रहा। इसके अतिरिक्त कलेक्शन सेंटर से कचरा उठाने के लिए जेसीबी व डोजर का अभाव है। ऐसे में सोमवार को कचरा कलेक्शन से कचरा नहीं भरा गया।

जिससे बाजार के दुकानदारों सहित आमजन को काफी पेरशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी ललित शर्मा ने बताया कि सोमवार को दशहरा होने के कारण वाहनों का पूजन होना था। इसलिए कलेक्शन सेंटर से सुबह 10 बजे के बाद ही जेसीबी व डोजर कचरा उठाने पहुंचे। नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए 24 वाहन और मंगाए जा जा रहे हैं। इसके अलावा एक डोजर व जेसीबी भी जल्द उपलब्ध हो जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मिल एरिया राेड के काॅर्नर पर सोमवार को 11 बजे तक नहीं उठा कचरा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FZFPBg

Share this

0 Comment to "शहर में दिवाली की तैयारियां शुरू, कचरा उठाने निगम के पास संसाधनों की कमी"

Post a Comment