उत्तर से आ रही हवा रुकने से रात का तापमान 2 डिग्री बढ़ा, 15.7 डिग्री पर आया

उत्तर से आ रही हवा रुकने से और पश्चिमी विक्षाेभ के असर के कारण रात का तापमान बढ़ गया है। तापमान 15.7 डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले तापमान 13.4 डिग्री था। रात में कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिल गई है।

दिन में भी तापमान 30.1 डिग्री दर्ज हुआ है। एक दिन पहले तापमान 28.8 डिग्री दर्ज हुआ था। माैसम विभाग के अनुसार दाे-तीन दिन कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी। इसके बाद तापमान कम हाेगा। माैसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के अनुसार तापमान में बदलाव अभी दाे-तीन दिन रहने का अनुमान है। उत्तर से अा रही हवा रुक रही है। साथ ही पश्चिमी विक्षाेभ का भी असर है। तीन दिन बाद फिर तापमान कम हाेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतिकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/362jSfi

Share this

0 Comment to "उत्तर से आ रही हवा रुकने से रात का तापमान 2 डिग्री बढ़ा, 15.7 डिग्री पर आया"

Post a Comment