काव्य संगोष्ठी व मुशायरा हुआ
डाॅ. सी.वी. रामन् विश्वविद्यालय एवं वनमाली सृजनपीठ के संयुक्त तत्वावधान में विश्वरंग-2020 के अंतर्गत सोमवार को काव्य संगोष्ठी और मुशायरे का आयोजन संस्था परिसर में किया गया। इस काव्य संगोष्ठी एवं मुशायरे में देशभर के कवि एवं शायरों ने ऑफलाइन एवं ऑफलाइन रचना पाठ किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव रवि चतुर्वेदी ने बताया कि इस काव्य संगोष्ठी एवं मुशायरे का आयोजन कोविड-19 महामारी को देखते हुये जूम वेबिनार के माध्यम से किया गया।
जिसमें ऑफलाइन महेश्वर से विजय सोनी, हरीश दुबे, लखनऊ से साकिया सिद्दीकी, हरसूद से बंशीधर अग्रवाल, बुरहानपुर से संदीप शर्मा, खण्डवा से मनोज जोहरी ने काव्य पाठ किया। संस्था परिसर में उपस्थित होकर सर्वश्री रघुवीर शर्मा, सगीर मंजर, जाकिर हुसैन, सुफियान काज़ी, मुजीब खान अमन एवं शैलेन्द्र चौकड़े, दीपक पगारे (सनावद) इस कार्यक्रम में भाग लिया। अध्यक्षता कर रहें रघुवीर शर्मा ने गांव वापसी पर रचना पाठ किया। कार्यक्रम को वनमाली सृजन पीठ के अध्यक्ष शरद जैन, विश्वविद्याल के कुल सचिव रवि चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। संचालन डाॅ. आरती शर्मा, (डीन ऐकेडमिक) ने किया। आभार लुकमान मसूद माना।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3peWQJp
0 Comment to "काव्य संगोष्ठी व मुशायरा हुआ"
Post a Comment