रात का पारा 30 गिरकर 7.20 पर पहुंचा, हवा की गति कम इसलिए कम छाया कोहरा

उत्तर पूर्व हवा चलने से पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 7.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस अभी तक का इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। इस तरह से गुरुवार की रात अभी तक की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटे तक तेज सर्दी का असर रहेगा इसके बाद आसमान पर हल्के से घने बादल छाने लगेंगे जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। लगातार उत्तर पूर्व दिशा से चल रही सर्द हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया। यही कारण रहा कि बुधवार को न्यूनतम तापमान जहां 10.2 डिग्री दर्ज किया गया था तो वहीं गुरुवार की रात को यह तीन डिग्री गिरकर 7.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि दिन के तापमान में ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला। अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री रहा जबकि एक दिन पहले यह 19.4 डिग्री था।
जलने लगे अलाव
अब तेज सर्दी से बचने के लिए अलावा जलने लगे हैं। नगर पालिका ने भी कई जगह लकड़ी की व्यवस्था की है जिससे लोग अलाव जला सकें। आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी। इसके बाद तो अलाव का सहारा लेना जरूरी हो जाता है।

आगे क्या: दो दिन बाद बढ़ेगा तापमान
श्री तोमर ने बताया कि अभी 48 घंटे तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इसके बाद आसमान पर हल्के से मध्यम घने बादल छाने लगेंगे। इससे रात के अलावा दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज होगी। उन्होंने बताया कि करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। यानि 48 घंटे के बाद ठंड का असर कम हो जाएगा। उस समय हवा की गति भी सामान्य हो जाएगी। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nighttime mercury fell 30 to 7.20, low wind speed, hence less fog


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38j9u2p

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "रात का पारा 30 गिरकर 7.20 पर पहुंचा, हवा की गति कम इसलिए कम छाया कोहरा"

Post a Comment