रात का पारा 1.0 डिग्री बढ़ा, ठंड से थोड़ी राहत

नए वर्ष की शुरूआत से तापमान में बढोत्तरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को दिन और रात के तापमान में इजाफा होने से कड़ाके की ठंड से राहत मिली। सुबह से 10 बजे तक धुंध छाई रही लेकिन धूप निकलने के बाद ठंड से काफी राहत मिली।
दिन का तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया एवं रात का तापमान 10.0 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को दिन का तापमान 27.5 डिग्री एवं रात का तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन का पारा 2 एवं रात का 1 डिग्री बढ़ गया।

रात के समय सर्द हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं। इधर सर्द गर्म मौसम के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। लोगों में सर्दी, खांसी, जुकाम की शिकायत सामने आ रही है। जिला अस्पताल में हर दिन 50 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं वहीं निजी क्लीनिकों पर जाकर लोग इलाज करा रहे हैं। कृषि मौसम वैज्ञानिक राजेश खवसे के अनुसार 3 जनवरी को जिले में बादल छाए रहने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/356j1cr

Share this

0 Comment to "रात का पारा 1.0 डिग्री बढ़ा, ठंड से थोड़ी राहत"

Post a Comment