18 दिन बाद रात का तापमान 15 डिग्री पार, दिन में भी पारा 28 डिग्री के करीब

शहर में 18 दिन बाद रात का तापमान 15 डिग्री पार पहुंचा। दिन में भी पारा 28 डिग्री के करीब पहुंच गया। शनिवार काे दिन का तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुकाबले इसमें 2 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई।
दाे वजह-
1. राजस्थान में बने चक्रवात का असर।
2. हवा का रुख दक्षिणी पूर्वी हाे गया है।
20 की रफ्तार से चली हवा
माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि दिन भर विजिबिलिटी 2500 मीटर रही। दिन में हवा की रफ्तार भी 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। रात का तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। 15 दिसंबर काे यह 15.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JEjNGd
0 Comment to "18 दिन बाद रात का तापमान 15 डिग्री पार, दिन में भी पारा 28 डिग्री के करीब"
Post a Comment