जिले में 4 पाॅजिटिव मरीज मिले; अब तक कुल 1735 कोरोना पॉजिटिव
जिले में शुक्रवार को 322 सैंपल में से 4 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले में अब तक कुल 1735 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजू निदारिया के अनुसार जिले में अब तक 50115 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 49743 परिणाम प्राप्त हुए है।
कुल पॉजिटिव मरीजों में से अब तक 1661 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया है। साथ ही जिले में अब कुल 52 मरीज उपचाररत हैं। इनमें से 41 जिले में तथा 11 मरीज जिले से बाहर उपचार ले रहे हैं। जिले में अब तक कुल 22 मरीजों की माैत हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q2yv9n
0 Comment to "जिले में 4 पाॅजिटिव मरीज मिले; अब तक कुल 1735 कोरोना पॉजिटिव"
Post a Comment