सुबह कोहरा दिन में बादल छाने से ठंड कम, रात में हुई हलकी बारिश

नगर में शुक्रवार को भी कोहरे के बीच लोगों के दिन की शुरुआत हुई। वहीं दिनभर बादल छाए रहने और सर्द हवा का असर कमजोर पड़ने से दिन एवं रात के तापमान में वृद्धि हो गई, जिससे ठंड भी कम हो गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
दो दिन के भीतर दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री की वृद्धि हुई है। वहीं रात में भी न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात का तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात करीब 9.30 बजे तेज सर्द हवा चलने के साथ बूंदाबांदी के बाद हलकी बारिश भी हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3s9aPSv
0 Comment to "सुबह कोहरा दिन में बादल छाने से ठंड कम, रात में हुई हलकी बारिश"
Post a Comment