युगपुरुष के आदर्शों का स्मरण कराने बना रहे विवेकानंद वाटिका, शिक्षक ने बनाई प्रतिमा

भारत के उत्थान व विकास के लिए अद्वितीय चिंतन करने वाले युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी काे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में स्वामी विवेकानंद वाटिका का लोकार्पण किया जाएगा। आज के युवाओं को युगपुरुष स्वामीजी के आदर्शों का स्मरण कराने के लिए यह वाटिका विकसित की जा रही है। एक स्थानीय कलाकार एवं शिक्षक ने सीमेंट से स्वामीजी की प्रतिमा भी बनाई है, जिसे यहां स्थापित किया जाना है। प्रतिमा के लिए पैडस्टल बनकर तैयार है, रंगाई-पुताई होना शेष है। बुधवार को यहां पौधारोपण व साज-सज्जा का कार्य दिनभर चला। सांसद राेडमल नागर एक कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा अनावरण व वाटिका का लोकार्पण करेंगे।
सर्व शिक्षा अभियान व संस्था की विकास निधि से करीब 3 लाख रुपए खर्च कर बनाई जा रही इस वाटिका को परिसर के तीन अलग-अलग हिस्सों में विकसित किया जा रहा है। इसमें पौधे लगाए गए हैं। मजदूरों द्वारा तेज गति से शेष कार्य को पूरा करने की कवायद की जा रही है। वाटिका में खर्च की जा रही अधिकांश राशि संस्था की विकास निधि की है। यह राशि विद्याथिर्यों से लिए शुल्क की है।
सरकारी स्कूलों के लिए रोल मॉडल बनेगी वाटिका
डीपीसी राठौर ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र ने जिलेभर के सभी सरकारी स्कूलों के सौंदर्यीकरण, सुदृढ़ीकरण, पौधारोपण व कक्षों को सजाने के लिए कहा है। इसके पहले जिले में मॉडल के रूप में स्वामी विवेकानंद वाटिका विकसित की जा रही है। यहां वाटिका बनने के साथ ही परिसर की सुंदरता को भी चार चांद लगने वाले हैं। तत्कालीन कलेक्टर ने डाइट परिसर के बाहर वीआईपी रोड पर बाउंड्रीवॉल को बीते वर्ष पौधरोपण कर सुसज्जित कराया था। नपा इसकी देखरेख कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JTRnYU
0 Comment to "युगपुरुष के आदर्शों का स्मरण कराने बना रहे विवेकानंद वाटिका, शिक्षक ने बनाई प्रतिमा"
Post a Comment