बुरहानपुर में संक्रमित महिला की मौत, 15 पर पहुंचा मौतों का आंकड़ा

बुरहानपुर में कोरोना संक्रमित एक और महिला ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 15 पर पहुंच गया है। यह इंदौर, भोपाल और उज्जैन में हुई मौतों के बाद सबसे ज्यादा है। इस मान से संक्रमितों की मौतों के मामले में बुरहानपुर जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
पांडूमल चौराहा निवासी 70 वर्षीय हंसा पति खेमचंद में संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर उन्हें शहर के निजी अस्पताल में क्वारेंटाइन किया गया था। यहां करीब 20 दिन तक उनका इलाज चला। वेंटिलिटर पर रखने के बाद भी वे ज्यादा दिन कोरोना से लड़ नहीं पाईं और शुक्रवार को दम तोड़ दिया। बताते हैं हंसा के पति खेमचंद लॉकडाउन में रास्तीपुरा से फल-सब्जी लाते रहे हैं। हंसा के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद संक्रमण फैलने का यही कारण बताया गया था। उम्र ज्यादा होने व संक्रमण के लक्षण बढ़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ah216N

Share this

0 Comment to "बुरहानपुर में संक्रमित महिला की मौत, 15 पर पहुंचा मौतों का आंकड़ा"

Post a Comment