राजपुर के बालसमुद में 58 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित

जिले में शुक्रवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिला। राजपुर विकासखंड के बालसमुद में 58 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना वायरस प्रभावितों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। इसमें से 34 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। शेष 9 का इलाज इंदौर एवं बड़वानी में चल रहा है।
सीएमएचओ डॉ. अनीता सिंगारे ने बताया बालसमुद के 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे बड़वानी के आशाग्राम में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू करवाया गया। जिले में कोरोना वायरस प्रभावित 43 में से 34 को इलाज के बाद कोरोना वायरस मुक्त हो जाने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। वर्तमान में 5 का बड़वानी व 4 का इलाज इंदौर में चल रहा है। कलेक्टर अमित तोमर ने कहा लोग बालसमुद में घोषित ईपी सेंटर, कंटेनमेंट एरिया एवं बफर जोन में लागू नियम व निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के कर्मचारियों के प्रश्नों का सही जवाब दें। जिससे कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सके।

होम क्वारंटाइन करने के बाद भी गया था बाहर
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित 2 दिन पूर्व ओझर के अस्पताल में भी इलाज के लिए आया था। तबीयत बिगड़ने पर सेंधवा भी गया था। बताया जाता है कि पैदल गुजरने वाले मजदूरों को इंदौर व अन्य स्थानों पर निजी वाहन से छोड़ने गया था। इसके अलावा सेंधवा आना-जाना भी था। 13 मई को सैम्पल देने को कहा गया था। लेकिन उसने मना कर दिया था। बाद में जब सैम्पल लिया गया तो वह पॉजिटिव निकला। रिपोर्ट आने के पहले उसे होम क्वारंटाइन भी किया गया था। लेकिन उसका पालन नहीं करते हुए वो समीप के गांव ओझर भी जाता रहा।

भामी के बाद बालसमुद में मिला ये दूसरा मरीज
राजपुर क्षेत्र के भामी के बाद दूसरा केस बालसमुद में मिला है। गुरुवार रात रिपोर्ट आने बाद प्रशासनिक अमला और स्वस्थ विभाग का अमला शुक्रवार सुबह बालसमुद पहुंचा। एसडीएम अभयसिंह ओहरिया ने बताया कोरोना पीड़ित को बड़वानी आइसोलेट किया गया। गांव के पांचों मार्ग बंद कर दिए गए। राजपुर बीएमओ डॉ. एमएस सिसोदिया ने बताया गांव में 5 टीम गठित कर घर-घर सर्वे करवाया जा रहा है। पीड़ित के परिवार के सदस्यों के भी सैम्पल लिए जा रहे हैं। ट्रैवल और कांटेक्ट हिस्ट्री पता की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
58-year-old man infected in Balasamud, Rajpur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TUm8yJ

Share this

0 Comment to "राजपुर के बालसमुद में 58 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित"

Post a Comment