नौतपा के 5 दिन खूब तपे, अब हो सकती है बारिश

नौतपा लगने के बाद से जिले में लगातार तापमान बढ़ रहा है। भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। इसका असर बड़वानी में भी रह सकता है। यदि बारिश होती है तो तापमान में गिरावट होगी। अभी जिले का अधिकतम तापमान 45 के पार और न्यूनतम तापमान 27डिग्री सेल्सियश से ज्यादा चल रहा है।
मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया पंजाब से लेकर छत्तीसगढ़ तक ट्रफ लाइन बनी है। जो उत्तरी मप्र से होकर गुजर रही है। इसके असर से जिले में भी बारिश हो सकती है। हालांकि इसकी उम्मीद कम है। इसके अलावा भारत के उत्तरी और मध्य भाग में गर्मी की तीव्रता कम होगी। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय क्षेत्र में बारिश और तेज हवा के असर से होगा। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में वर्षा का कारण बनेगी।

45.8 डिग्री: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार
शुक्रवार का दिन जिले में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.8 व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियश रहा। वहीं नौतपा के पांच दिनों में ही एक डिग्री से ज्यादा तापमान में वृद्धि हुई है। नौतपा के पहले दिन अधिकतम 44.3 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान था। जो बढ़कर 45.8 व 27.6 पर पहुंच गया है। लेकिन मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अब तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

सलाह : लू चलने के भी आसार, सावधानी रखें
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पड़ोसी जिला खरगोन लू की चपेट में है और बड़वानी जिले में भी लू चलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसलिए लोग लू से बचने के लिए सावधानी रखें। मौसम वैज्ञानिकों में लू से बचने के लिए सलाह दी है कि घर से बाहर निकलते समय पानी जरूर पीएं। साथ ही मुंह और सिर को ढंककर रखें। सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में आने से बचें। ज्यादा से ज्यादा हलके रंग के सूती कपड़ों का उपयोग करें।

जानिए... ये होगा आगे
भारत के उत्तरी और मध्य भाग में गर्मी की तीव्रता कम होगी। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय क्षेत्र में बारिश और तेज हवा के असर से होगा। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में वर्षा का कारण बनेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eAtwY2

Share this

0 Comment to "नौतपा के 5 दिन खूब तपे, अब हो सकती है बारिश"

Post a Comment