कंपनी के लोगों को बुलवाया, कर्मचारियों की रहने खाने की व्यवस्था कर वेतन भी दिलवाया

लॉकडाउन में कंपनियां अपने कर्मचारियों को परेशान करने लगी हैं। उन्हें वेतन और रहने खाने को नहीं दिया जा रहा है। जिससे कर्मचारी परेशान होकर पैदल ही अपने घरों की और निकल रहे हैं। सोमवार को छकतला से 17 कर्मचारी पैदल आलीराजपुर पहुंचे। यहां उन्हें मदद नहीं मिली। इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने कर्मचारियों की व्यवस्था कराई।

नायब तहसीलदार शंशाक दुबे ने बताया जो भी व्यक्ति घर जानाचाहता है। उसे भिजवाने के लिए हम पूरी कोशिश कर रहे हैं। उनके भोजन आदि की व्यवस्था भी की जा रही है। प्रशासन इसके लिए मुस्तैदी से काम कर रहा है,लेकिन प्राथमिकता उन मजदूरों की है, जिनसे रोजगार छिन गया है और वे फंसे हुए हैं। छकतला से जो लोग आए थे वे कंपनी में काम करने वाले मजदूर हैं। उन सभी से हमने परेशानी पूछी और कंपनी के लोगों को भी बुलवाया। कंपनी को निर्देशित किया गया है कि वे कर्मचारियों की रहने की व्यवस्था करें और उन्हें समय पर वेतन दें। बसों का इंतजाम होने पर उन्हें अपने घर पहुंचा दिया जाएगा। इस काम में कंपनी की लापरवाही सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई करेंगे।
काफी दिनों से घर नहीं गए इसलिए भी भाग रहे कर्मचारी
छकतला से मंगलवार सुबह करीब 17 मजदूर पैदल चलकर आलीराजपुर पहुंचे। ये कर्मचारी भी इसी कंपनी के थे। कर्मचारियों ने बताया कि हम काफी दिनों से फंसे हुए हैं। इसलिए अपने घर जाना चाहते हैं। कंपनी के लोगों ने इस संबंध में कहा कि सभी को समय पर वेतन भी दे रहे हैं। सबके पास ठहरने की व्यवस्था है उसके बाद भी कोई यहां टिकना नहीं चाहता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मजदूराें ने बताई पीड़ा, लॉकडाउन के बाद से काम नहीं, घर जाने का कहा तो ठेकेदार बोलो- अपनी व्यवस्था खुद कर लो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YznbHg

Share this

0 Comment to "कंपनी के लोगों को बुलवाया, कर्मचारियों की रहने खाने की व्यवस्था कर वेतन भी दिलवाया"

Post a Comment