केरल में समय पर और हमारे यहां प्री-मानसून के आसार

केरल में 1 जून को मानसून की आमद होने के साथ ही मालवा समेत प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। एक पश्चिमी विक्षोभ बनकर आगे बढ़ रहा है। अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से भी नमी लगातार आ रही है। राजस्थान में भी चक्रवात सक्रिय है। इन वजह से जून के पहले सात दिनों में बादल, बारिश और तापमान में काफी कमी आना तय है।

नौतपा में तपन भी कमजोर होना शुरू हो गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। वहीं हवा की गति भी 25 से 28 किमी प्रति घंटा रही। न्यूनतम तापमान स्थिर है। गुरुवार रात को यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा होकर 26.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि राजस्थान से आ रही गर्म हवा कमजोर पड़ रही है। वहां चक्रवात सक्रिय है। इसलिए तापमान में कमी आ रही है। हवा चल रही है, नमी भी आ रही है। इन सब कारणों से आने वाले दिनों में तापमान और कम होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3euy1De

Share this

0 Comment to "केरल में समय पर और हमारे यहां प्री-मानसून के आसार"

Post a Comment