क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती लोगों को खाना व चाय-नाश्ता मिल रहा, योगा भी सिखा रहे

यहां चार क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं जिनमें 140 महिला-पुरुषों को क्वारेंटाइन किया गया है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। सभी क्वारेंटाइन सेंटर में दोनों समय टिफिन और चाय नाश्ता समय पर पहुंचाया जाता है। योग प्रशिक्षण के साथ समय-समय पर देशभक्ति की फिल्में दिखाकर यहां रह रहे लोगों को पारिवारिक माहौल दिया जा रहा है। घर से खाना बुलाने की छूट है और परिजन सुरक्षित दूरी रखकर मुलाकात कर सकते हैं।
एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने बताया कि बेरशेवा स्कूल में बने क्वारेंटाइन सेंटर में 60 लोग भर्ती हैं। वहीं जमारा रोड स्थित छात्रावास सेंटर में 20, बीजनवाड़ा स्थित छात्रावास में 20 और आरएनए स्कूल के पीछे दो छात्रावासों में 40 लोग मिलाकर कुल 140 लोगों को क्वारेंटाइन में रखा गया है। वहीं बेरशेवा स्कूल में रोजाना योग सिखाया जा रहा है। स्कूल के शिक्षक देवेश तोमर और रश्मि तिवारी वहां भर्ती लोगों को योग सिखा रही हैं। क्वारेंटाइन सेंटर जमारा रोड में भर्ती केशव गोदानी पिपरिया ने बताया कि सेंटर में सभी काे अलग-अलग कमरों में ठहराया गया है। सेंटर में भर्ती रोहित कुमार सांडिया रोड ने बताया कि दोनों समय पर नाश्ता व भोजन दिया जाता है और पारिवारिक माहौल देने की कोशिश रहती है।
माखननगर में 48 लाेग क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती, रखा जा रहा ध्यान
नगर में तीन क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए है। इसमें 48 लोगों को भर्ती किया गया है। तहसीलदार की देखरेख में 21 कर्मचारी दल के द्वारा व्यवस्था की जा रही है। प्रतिदिन दो बार डॉक्टरों के द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। वहीं भर्ती लोगों को चाय,नाश्ता, खाना समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं भर्ती लोगों के मनोरंजन के लिए कैरम की भी व्यवस्था की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bOr3qQ
0 Comment to "क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती लोगों को खाना व चाय-नाश्ता मिल रहा, योगा भी सिखा रहे"
Post a Comment