एसपीएम कर्मचारियों काे अचानक ड्यूटी पर बुलाया, लाॅकडाउन पास तक जारी नहीं किए

देश में लाॅकडाउन चालू हाेने के बाद से ही प्रतिभूति कागज कारखाना बंद है। इस अब प्रबंधन ने मेंटेनेंस का हवाला देकर 40 से 50 कर्मचारियाें काे काम के लिए बुलाया है। आनन-फानन निकले इस आदेश पर आदेश पर प्रतिभूति कागज कारखाना मजदूर संघ और कर्मचारियाें ने नाराजगी और विराेध जताया है। कर्मचारी संघ का कहना है कि प्रबंधन ने कर्मचारियाें काे बुलाने की प्लानिंग की ताे यूनियन के पदाधिकारियाें काे शामिल नहीं किया गया। इस बात का विराेध प्रतिभूति कागज कारखाना मजदूर संघ ने किया।

कर्मचारी संगठन भी नाराज : पत्र लिखकर पूछा - प्रबंधन ने पहले क्यों नहीं बताया‌ ?

संघ अध्यक्ष राम अभिलाष ने बताया मेंटेनेंस के लिए 40 से 50 कर्मचारियाें काे बुलाया गया था। कारखाना डेढ़ महीने से बंद है। प्रबंधन ने जब प्लानिंग की ताे कंपनी के मान्यता प्राप्त यूनियन काे आखिर क्याें नहीं बुलाया गया। पत्र लिखकर इसका विराेध किया है। कर्मचारी काम के लिए तैयार हैं, लेकिन कर्मचारियाें काे हैंडवाॅस, सैनिटाइजर, मास्क, कारखाने में आने के लिए लाॅकडाउन पास की जिम्मेदारी भी प्रबंधन नहीं ले रहा।

एसपीएम कर्मचारियों की नाराजगी की ये वजह

  • एसपीएम के चुनिंदा कर्मचारियाें की ही ड्यूटी लगाना।
  • एसपीएम के कई प्लांट लाॅकडाउन में बंद हैं फिर होशंगाबाद में इतनी जल्दबाजी क्याें?
  • हाेशंगाबाद के ऑरेंज जाेन हाेने के कारण स्थानीय प्रशासन ने काेई छूट नहीं दी है।
  • एसपीएम प्रबंधन ने कर्मचारियाें काे पास जारी नहीं किए, जिससे ये माना जाए कि वे लाॅकडाउन में ऑनड्यूटी हैं।
  • प्लांट के अंदर सैनिटाइजर, मास्क और हैंडवाॅस नहीं।

अतुल कुमार, कार्यालय अधीक्षक, एसपीएम ने कहा - हायर अथॉरिटी से आदेश आने के बाद ही चालू होगा काम
एसपीएम प्लांट चालू नहीं हुआ है। अभी नाेटाें के कागज का उत्पादन शुरू नहीं हुआ है। लाेगाें काे कुछ मेंटेनेंस के हिसाब से बुलाया था। हायर अथॉरिटी से आदेश आने के बाद ही प्लांट चालू किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3caNqbf

Share this

0 Comment to "एसपीएम कर्मचारियों काे अचानक ड्यूटी पर बुलाया, लाॅकडाउन पास तक जारी नहीं किए"

Post a Comment