आज से 10 जुलाई तक के लिए सील होंगी जिले व शहर की सीमाएं, दर्शन के लिए आ रहे लोगों को लौटाएंगे

श्री धूनी वाले दादाजी मंदिर में गुरुपूर्णिमा पर्व की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं जिला प्रशासन द्वारा बुधवार से जिले व शहर की सीमाएं 10 जुलाई तक के लिए सील की जाएंगी। इस दौरान बाजार खुले रहेंगे। जिले की सीमा से अन्य जिले और प्रदेश के विभिन्न स्थानों से दर्शन के लिए आ रहे लोगों को लौटाया जाएगा। वहीं शहर की सीमा में आसपास के क्षेत्रों से आ रहे लोगों को रोका जाएगा।

100 सेवादार करते हैं चार समय की सेवा
आश्रम में दिन में चार बार दादाजी की समाधियों की सेवा होती है। इसमें आश्रम के साथ ही शहर के 25-25 सेवादार अलग-अलग समय में सेवा करते हैं। सुबह से रात तक 100 सेवादार मंदिर की सेवाओं में जुटते हैं। इसमें पटेल सेवा समिति, छोटे सरकार के प्रतिनिधि और ट्रस्ट के सेवादार शामिल हैं।

जिले और शहर की सीमाएं बुधवार से सील करने की कार्रवाई करेंगे। शहर खुला रहेगा। चेकपोस्ट बनाकर केवल दर्शन के लिए आ रहे लोगों को रोका जाएगा।

-संजीव केशव पांडे, एसडीएम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From today to July 10, the boundaries of the district and city will be sealed, they will return to the people coming to visit.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dU18zm

Share this

0 Comment to "आज से 10 जुलाई तक के लिए सील होंगी जिले व शहर की सीमाएं, दर्शन के लिए आ रहे लोगों को लौटाएंगे"

Post a Comment