जोन 3 में 33 खतरनाक मकान, अतिखतरनाक चार; 8 जोन में 125 खतरनाक मकान

खतरनाक मकानों की सूची में शहर के 8 जोन में ही 125 खतरनाक मकान चिह्नित कर लिए गए हैं। बाकी के 11 जोन में एक भी खतरनाक मकान नहीं है। इन 8 जोन में 26 मकानों को अतिखतरनाक माना है। निसर्ग तूफान के कारण 10 दिन बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 20 जून से मानसून आने का दावा मौसम विभाग कर रहा है। ऐसे में खतरनाक मकानों पर कार्रवाई के लिए निगम के पास बहुत कम समय बचा है। पिछली बार की सूची में 119 मकानों को खतरनाक माना था। इस बार की सूची में 8 जोन में ही 125 खतरनाक मकान हैं। सिटी प्लानर विष्णु खरे ने बताया हर बार की तरह यह सूची भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक और फील्ड सहायक द्वारा दी गई सूचना के आधार पर तैयार की गई है।

सबसे ज्यादा अति खतरनाक मकान जोन 12 में हैं
पिछले साल जून में सबसे चर्चित बल्लाकांड निगम के जोन-3 के अंतर्गत अतिखतरनाक मकान तोड़ने के दौरान हुआ था। क्षेत्र 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने निगम के अधिकारी को बल्ला मारकर कार्रवाई का विरोध किया था। इस बार सर्वाधिक खतरनाक मकान जोन- 2 और 3 में ही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
33 dangerous houses in Zone 3, four dangerous ones; 125 dangerous houses in 8 zones


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XzUmty

Share this

0 Comment to "जोन 3 में 33 खतरनाक मकान, अतिखतरनाक चार; 8 जोन में 125 खतरनाक मकान"

Post a Comment