बर्बाद कर गई बारिश.. फसल के साथ भीगीं किसानों की आंखें

अचानक माैसम बदलने का सबसे ज्यादा असर मूंग की फसल पर पड़ा। किसानाें की मानें ताे मूंग की फसल काे 50 प्रतिशत नुकसान हुअा है। दूसरी ओर प्रशासन 2-5 प्रतिशत तक नुकसान ही मान रहा है। इस कारण सर्वे के निर्देश भी नहीं दिए गए हैं। भुवनखेड़ी के किसान भागवत जाट ने बताया कि अांधी में मूंग के फूल झड़ गए। अब दाना नहीं बनेगा। एेड़ाबेड़ा के मनाेज विश्नाेई ने बताया कि खेत में काटकर मूंग सूखने के लिए रखी थी,जाे भीग गई। नीचे जमीन भी गीली हाे गई। इससे अंकुरण हाेने लगा है। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कहा कि मूंग काे 2-5 प्रतिशत तक नुकसान हुअा है। जिले में 77341 हेक्टेयर में मूूंग की बोवनी की गई थी, जिसमें से 40 फीसदी की कटाई हो चुकी है। इधर, बैतूल में भी 3 हजार हेक्टेयर मूंग फसल और 15 हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल को छुटपुट नुकसान हुआ है।
बारिश से 30 से अधिक केंद्रों पर रखा गेहूं भीगा
सीहोर | निसर्ग का असर अब भी खत्म नहीं हुआ है। गुरुवार को दिनभर हुई बारिश के बाद शुक्रवार दोपहर फिर से हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इसी को लेकर अब खरीदी केंद्रों पर खुले रखे गेहूं को सुरक्षित करने के इंतजाम शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को 30 से अधिक खरीदी केंद्रों पर बाहर रखे गेहूं को तिरपाल से ढंका गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक बारिश रहेगी, इसके बाद जाकर राहत मिलेगी।
खंडवा : खेत में रखा प्याज भीगा, सड़ने की आशंका

खंडवा| बारिश से खेताें में रखा प्याज भीग गया। अब यह सड़ जाएगा। भारतीय किसान संघ के जिला संयाेजक सुभाष पटेल के मुताबिक जिले में 10 हजार हेक्टेयर में प्याज लगा था। लाॅकडाउन अाैर 3-4 रुपए प्रति किलो मेंे भी खरीदार नहीं मिलने के कारण 70 प्रतिशत प्याज िकसान बेच नहीं पाए। बावड़ियाकाजी निवासी गणपत पटेल के मुताबिक खेत में रखा 20 ट्राॅली प्याज भीग गया।
{बुरहानपुर | नेपानगर तहसील में 79 हेक्टेयर में केला फसल प्रभावित। 20 करोड़ तक के नुकसान की आशंका है।
{शिवपुरी| उद्यानिकी अधिकारी एके राजपूत के मुताबिक प्याज फसल में 5 से 10 फीसदी नुकसान हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AIDMP4
0 Comment to "बर्बाद कर गई बारिश.. फसल के साथ भीगीं किसानों की आंखें"
Post a Comment