पाॅक्साे एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार, 5 साल से गुम नाबालिग लड़की बरामद

गौरिहार थाना पुलिस ने नदोता गांव से गायब हुई 15 वर्षीय नाबालिग को आरोपी सहित गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने हिनोता थाने में दर्ज पाॅक्साे एक्ट के आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। टीआई सरिता वर्मन ने बताया कि गौरिहार में पांच साल पहले नदोता गांव के मुन्ना अहिरवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी 15 वर्ष की नाबालिग लड़की को कोई बहला फुसला कर ले गया है। घटना के बाद से अपहर्ता आरोपी की तलाश पुलिस कर रही थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर इस नाबालिग लड़की को और उसके अपहरणकर्ता को पुलिस ने महोबा में कबरई के गंज गांव से हलके पिता अच्छे लाल अहिरवार उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी पिछले 5 सालों से नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने आरोपी पर धारा 344,376 के साथ 3/4 पास्को एक्ट बढ़ाया गया है।
इसके साथ ही गौरिहार थाना पुलिस ने हिनोता थाने में दर्ज पास्को एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार कटरा गांव के आरोपी बाबूराम पिता हीरालाल पाल उम्र 45 वर्ष को पुलिस ने शनिवार की देर रात गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक में पेस किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। इस दौरान गौरिहार टीआई सरिता वर्मन, एसआई बबलू सिंह, प्रधान आरक्षक सोहन सय्याम, प्रदीप सिंह, आरक्षक हरीशरण, जय बागरी, अखिलेश मिश्रा, द्रिगपाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30kslYS
0 Comment to "पाॅक्साे एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार, 5 साल से गुम नाबालिग लड़की बरामद"
Post a Comment