जावरा में पहली मौत, 6 पॉजिटिव मिले, पुलिसकर्मी की पत्नी व सास संक्रमित

शुक्रवार को रतलाम में 6 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें से जावरा की एक महिला की मौत हो गई है। जिले में मरीजों की संख्या 50 हो गई है जबकि 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

रात 12.45 बजे रतलाम मेडिकल कॉलेज से जावरा निवासी तीन महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इनमें चार दिन पहले मंदसौर में पॉजिटिव मिले पुलिसकर्मी की दो परिजन हैं, जबकि एक महिला अन्य परिवार की है। उसे गुरुवार रात सांस लेने में तकलीफ होने पर रतलाम रेफर किया था। उसका सैंपल रतलाम में शुक्रवार सुबह लिया और रात में मौत होने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गाड़ीखाना क्षेत्र में जो दो महिलाएं पॉजिटिव मिलीं उनमें एक पुलिसकर्मी की पत्नी व दूसरी उसकी सास है। तीसरी महिला नगर के पठानटोली क्षेत्र की है।

एसडीएम राहुल धोटे ने बताया पठानटोली निवासी महिला की मौत हो चुकी है। उसकी कांट्रेक्ट हिस्ट्री पता कर रहे हैं। रात 2 बजे बीएमओ दीपक पालड़िया सीएमओ के साथ पठानटोली पहुंचे और कांटेक्ट ट्रेसिंग कर लोगों को क्वारेंटाइन करना शुरू कर दिया है।

इधर, गाड़ीखाना निवासी महिलाएं ईद के दिन संक्रमित पुलिसकर्मी के संपर्क में आई थी और उस परिवार के सभी 6 लोग क्वारेंटाइन हैं। जावरा शहर में कोरोना पॉजिटिव का यह पहला मामला है और कोरोना से मौत भी पहली है। रतलाम से रिपोर्ट आते ही रात 1.30 बजे एसडीएम ने रेस्ट हाउस में सभी विभाग प्रमुखों की बैठक ली और दो कंटेेनमेंट जोन बनाने के लिए रात 2 बजे मौके पर पहुंचे।
नीमच में 18 नए संक्रमित मिलेनीमच में शुक्रवार देररात आई रिपोर्ट में 18 नए पॉजिटिव मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 311 हो गई है।

किशोरी का पहला सैंपल निगेटिव आया था
शुक्रवार को दिन में टाटा नगर की एक 16 वर्षीय किशोरी और गोकुलधाम कॉलोनी और संत रविदास चौक का युवक पॉजिटिव निकला है। 26 मई को टाटानगर निवासी मुंबई से लौटी जिस 45 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हो गई थी। उसकी यह भतीजी है। उसका 31 मई को भी सैंपल लिया था, जो निगेटिव आया था। सर्दी, खांसी व बुखार होने से किशोरी को 2 जून को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया था।

गोकुलधाम कॉलोनी का जो युवक पॉजिटिव मिला है वह संक्रमित शक्तिनगर के युवक का दोस्त है। युवक बिजली कंपनी के रीडिंग सेक्शन में प्राइवेट जॉब करता है। इनका एक और दोस्त जो रविदास चौक पर रहता है उसकी रिपोर्ट भी देर रात में पॉजिटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पठानटोली क्षेत्र में बांसवाड़ा से आए 8 मेहमान सहित 20 लोगों को प्रशासन ने रात 2 बजे ही क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dE6b7A

Share this

0 Comment to "जावरा में पहली मौत, 6 पॉजिटिव मिले, पुलिसकर्मी की पत्नी व सास संक्रमित"

Post a Comment