लॉकडाउन में भटकने के बाद पैदल लौटा प्रेमी जोड़ा

शहर के हीरा मिल की चाल में रहने वाली 16 साल की लड़की को पड़ोस के मोहल्ले का युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया। 3 महीने तक इंदौर, झांसी सहित कई जगह भटकने के बाद रात को दोनों पैदल उज्जैन लौट आए। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घर लौटी नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में बताया विनोद मिल के चाल का 20 वर्षीय सुभाष उसे घुमाने के बहाने ले गया था और बोला था कि शादी कर साथ रखूंगा। 4 मार्च को वह घर से गए थे, जिसके बाद ट्रेन में बैठकर झांसी पहुंचे और यहां कई दिन तक एक झोपड़ी में रहे। लॉकडाउन शुरू होने के बाद वहीं फंस गए और जब मजदूरों को बसों से भिजवाया जा रहा था, तब किसी तरह मदद मांगकर इंदौर आ गए। यहां भी लोगों से जो खाना मिलता, उसे खा लेते और फुटपाथ सहित अन्य जगह पर कुछ दिन रहने के बाद 2 दिन पहले दोनों उज्जैन के लिए पैदल चल दिए। सोमवार रात को युवक उज्जैन पहुंचा और उसने लड़की को उसके घर ले जाकर छोड़ दिया। रात में महिला थाना एएसआई जुबेदा शेख मौके पर पहुंची और लड़की का मेडिकल कराने के बाद उसके बयान लिए और मंगलवार को दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U3jCpW

Share this

0 Comment to "लॉकडाउन में भटकने के बाद पैदल लौटा प्रेमी जोड़ा"

Post a Comment