रतलाम में आज कोरोना पॉजिटिव महिला की डिलीवरी कराएंगे डॉक्टर

बुधवार को रतलाम में 2 पॉजिटिव सामने आए। लोहार रोड के मृतक नमक व्यापारी के यहां काम करने वाला युवक और नयापुरा की एक गर्भवती महिला संक्रमित पाई गई हैं। उसकी सीजर डिलीवरी होना है। लेकिन, नार्मल डिलीवरी के मान से भी तैयारी की जा रही है। जिले में अब तक कुल 43 संक्रमित मिल चुके हैं। अब तक 31 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, दो लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 23 साल की गर्भवती महिला नयापुरा की रहने वाली है। महिला गुरुवार को बच्चे को जन्म दे सकती है। महिला के पॉजिटिव होने की सूचना मिलते ही डिलीवरी करवाने की तैयारी में प्रबंधन जुट गया।

डॉ. आनंद चंदेलकर,सिविल सर्जन, रतलाम:हमारी तैयारी पूरी
हमारी तैयारी पूरी है। नार्मल और सीजर दोनों डिलीवरी के लिए हम तैयार हैं। यह सिचुएशन पर निर्भर रहेगा। महिला के लिए अलग लेबर रूम है। डॉक्टर किट में रहेंगे।

डॉ. प्रमोद प्रजापति,नोडल अधिकारी, कोविड-19:बच्चे की भी जांच होगी
महिला की डिलीवरी के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार डिलीवरी होगी। डिलीवरी के बाद भी महिला अलग आइसोलेशन में रहेगी। बच्चे की भी जांच होगी। यदि वह निगेटिव रहेगा तो अलग रखेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XvAzeQ

Share this

0 Comment to "रतलाम में आज कोरोना पॉजिटिव महिला की डिलीवरी कराएंगे डॉक्टर"

Post a Comment