रुचि सोया केंद्र पर तुलाई नहीं हुई तो किसानों ने हाईवे पर किया चक्काजाम

किसानों की समस्या बढ़ती जा रही है। सिया के पास रुचि सोया के सामने तुलाई नहीं होने से किसानों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। लगभग आधे घंटे जाम रहने के बाद प्रभारी तहसीलदार नाहिद अंजुम मौके पर पहुंची। किसानों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। इसके बाद तुलाई चालू हुई।
रुचि सोया केंद्र में परिवहन नहीं होने से गेहूं तुलाई बंद थी। इसके बाद तुलाई चालू हुई। इधर आलरी खरीदी केन्द्र पर बारदान नहीं होने से तुलाई बंद थी। बारह बजे बारदान आए फिर तुलाई चालू हुई। इधर शाम 5 बजे बारिश होने से केंद्र पर तुलाई फिर बंद हो गई। एकाएक बारिश होने से आलरी में गेहूं की बोरियां भीग गई। उन्हें समय रहते ढांका नहीं जा सका। अब भी रुचि सोया केन्द्र पर लगभग तीन सौ वाहन खड़े हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers did a check on the highway if interest was not weighed on the soy center


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YlT0BP

Share this

0 Comment to "रुचि सोया केंद्र पर तुलाई नहीं हुई तो किसानों ने हाईवे पर किया चक्काजाम"

Post a Comment