सुभाष नगर रेलवे फाटक बंद, यहां तीन साल में बनकर तैयार होगा ओवरब्रिज

ढाई माह तक लॉकडाउन के बाद मिली छूट से अब डवलपमेंट के प्रोजेक्ट अनलॉक हो गए हैं। सुभाष नगर फाटक पर बनने वाले फ्लाईओवर ब्रिज का 72 मीटर का मुख्य हिस्सा बनाने के लिए शुक्रवार को रेलवे ने फाटक बंद कर दिया है। इस काम में सालभर लगेगा। इसके दोनों तरफ का हिस्सा सेतु विकास निगम बनाएगा। इसमें दो साल लगेंगे।
यानी पूरा फ्लाईओवर बनने में तीन साल लगेंगे। सेतु विकास निगम के एसडीओ आरके गुप्ता ने बताया कि ब्रिज 12 मीटर चौड़ा व 672 मीटर लंबा बनेगा। 21.38 करोड़ की अनुमानित लागत में से 6.5 करोड़, जबकि 14.98 करोड़ राज्य सरकार खर्च करेगी। ब्रिज के दायरे में आने वाले 106 मकान भी हटेंगे। प्रभावितों को इसी माह 12.74 करोड़ मुआवजा दे देंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dEKXX0
0 Comment to "सुभाष नगर रेलवे फाटक बंद, यहां तीन साल में बनकर तैयार होगा ओवरब्रिज"
Post a Comment