पति से विवाद के बाद घी-शहद मिलाकर खाया, बेटी काे भी खिलाया, तबीयत बिगड़ी

पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला ने शहद औैर घी काे मिलाकर खुद खाया औैर आठ साल की बेटी काे भी खिला दिया। इससे तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आठनेर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दाेनाें काे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां पर इलाज के बाद उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार हिड़ली गांव में प्रकाश लाेखंडे का परिवार रहता है। उनकी पत्नी प्रियंका व बेटी सृष्टि है। वे बैंक में अस्थाई रूप से काम करते हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे पारिवारिक विवाद में उनकी पत्नी प्रियंका ने शहद औैर घी मिलाकर खा लिया औैर अपनी अाठ साल की बेटी काे भी खिला दिया। इसे खाने से दाेनाें की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर दाेनाें काे आठनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर मेेडिकल ऑॅफिसर ने दाेनाें का प्राथमिक उपचार िकया। हालत गंभीर नजर आने पर दाेनाें काे जिला अस्पताल भेज दिया।
परिवारिक विवाद में खाया शहद-घी : पुलिस सूत्राें के मुताबिक पति-पत्नी के बीच का पारिवारिक विवाद है। किसी भी बात पर विवाद हाेता रहता था। इनका मामला पूर्व में न्यायालय तक चला गया था। दाे दिनाें पहले प्रकाश के साले की शादी थी, इसमें किसी बात काे लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद से परेशान हाेकर प्रियंका ने यह कदम उठाया।

शहद-घी हाेता है अपाचक
- डॉ. ऋषि माहोर, बीएमओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आठनेर के मुताबिक, मां, बेटी काे शहद औैर घी खाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए थे। दाेनाें के स्टमक से यह पदार्थ निकल गया है। दोनों खतरे से बाहर हैं। इन्हें बैतूल रैफर किया गया है। दोनों पदार्थ मिलाकर खाने से पाचन की क्रिया अवरुद्ध होती है। इससे उल्टी-दस्त भी हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36VjJcc

Share this

0 Comment to "पति से विवाद के बाद घी-शहद मिलाकर खाया, बेटी काे भी खिलाया, तबीयत बिगड़ी"

Post a Comment