लॉकडाउन में कर्ज से परेशान किसान ने धोती का फंदा बनाकर लगा ली फांसी

पुनर्वास क्षेत्र चोपना के बटकीडोह गांव के एक किसान ने सोमवार शाम महुए के पेड़ से फांसी लगा ली। गांव के लाेगाें ने देखा ताे इसकी सूचना चाेपना पुलिस काे दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पेड़ से उतारकर पीएम के लिए घाेड़ाडाेंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
चाेपना पुलिस काे मृतक के भाई विभाष सरकार ने बताया सोमवार शाम 5 बजे बड़े भाई श्रीनिवास सरकार (45) बिना बताए घर से चले गए थे। शाम साढ़े 7 बजे उनकी फांसी लगाने की सूचना मिली। मृतक ने धाेती का फंदा बनाया था। पुलिस आत्महत्या के कारणाें की पड़ताल कर रही है।
कर्ज को लेकर थे परेशान : मृतक के भाई विभाष ने बताया कि बड़े भाई ने केसीसी के अंतर्गत चोपना सोसाइटी से 2018 में 40 हजार रुपए का कर्ज लिया था। इस बात काे लेकर वे परेशान रहते थे। उन्होंने बताया जब कर्ज लिया था, तब बारिश नहीं होने से फसल नहीं हाे रही थी। बैंक का कर्ज बढ़ता जा रहा था। कर्ज चुकाने के लिए वह काम की तलाश में परेशान थे। लॉकडाउन की वजह से आर्थिक स्थिति और खराब हो गई थी। पुराना कर्ज नहीं चुकाने के कारण इस बार भी खेत में बोवनी नहीं हो पाने से परेशान थे। इस कारण संभवत: उन्हाेंने यह कदम उठाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Frustrated with debt in lockdown, farmer hangs himself after making a dhoti


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U3WcjY

Share this

0 Comment to "लॉकडाउन में कर्ज से परेशान किसान ने धोती का फंदा बनाकर लगा ली फांसी"

Post a Comment