युवा मोर्चा ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ : लोधी

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल की बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। बैठक में पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी, पूर्व जिलाध्यक्ष भानु सिंह रघुवंशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंद्र लोधी, मंडल अध्यक्ष रामू रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंद्र लोधी ने मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने-अपने पोलिंग बूथ पर युवाओं की टोली बनाकर लोगों को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें। युवा मोर्चा ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए हमने इस्तीफा दिया और भाजपा की सरकार बनाई। आप सभी की मेहनत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी रहे। इसके लिए आपके आशीर्वाद और मेहनत की आशा है। मंडल प्रभारी भानु सिंह रघुवंशी ने कहा कि आज का युवा मोर्चा ही कल की भाजपा है। बैठक में अलग-अलग सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गईं।

शाढौरा मंडल प्रभारी जिला मंत्री सोनू रघुवंशी को बनाया गया। बैठक में अनिल रघुवंशी, देवेंद्र रघुवंशी, बृजमोहन रघुवंशी, राजकुमार रघुवंशी, धर्मेंद्र राय, विपुल रघुवंशी, राजकुमार शर्मा, विजय यादव, अनुभव परमार, नीतेश रघुवंशी, प्रदीप रघुवंशी, नेतराम कुशवाह, सुजीत रघुवंशी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। आभार रामू रघुवंशी ने व्यक्त किया। इस दौरान पर्यावरण का संदेश देते हुए पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी और रविंद्र लोधी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया। साथ ही सभी पोलिंगों में पौधरोपण करने का संकल्प दिलाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PbEU1S

Share this

0 Comment to "युवा मोर्चा ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ : लोधी"

Post a Comment