आज से नाै रविवार रहेंगे लाॅकडाउन, आवश्यक सेवाओं काे छूट, बेवजह घूमे ताे जेल
रविवार को खंडवा पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं दवाई, दूध, आरओ वाटर, अखबार वितरण करने वालों काे एक से दो घंटे की छूट मिलेगी। शव वाहिनी, एंबुलेंस काे छूट रहेगी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति बेवजह घूमता पाया जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर की जाकर अस्थायी जेल भेजा जाएगा।
अपर कलेक्टर नंदा भलावे ने शनिवार शाम रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन रखने के आदेश जारी किए। इसके अनुसार जिलेभर में लॉकडाउन शनिवार रात 12 बजे से सोमवार तड़के 5 बजे तक रहेगा। 29 घंटों तक आमजन घरों में ही रहेंगे। कोई बेवजह बाहर निकलता है तो उस पर धारा 151 के तहत एफआईआर कर अस्थायी जेल भेजेंगे। इस दौरान बाहर का कोई व्यक्ति न ताे जिले में प्रवेश करेगा न काेई व्यक्ति जिले से बाहर जाएगा। इसके लिए पास लेना पड़ेगा। किराना, फल, सब्जी की दुकान व ठेले बंद रहेंगे। औद्योगिक गतिविधियां नहीं चल सकेंगी। ट्रांसपोर्टेशन बंद रहेगा। अपर कलेक्टर नंदा भलावे ने बताया यह आदेश 11 जुलाई से 9 सितंबर तक लागू रहेगा। इस दाैरान 9 रविवार आएंगे।
इन आवश्यक सेवाओंको ऐसे मिलेगी छूट..
1. दूध विक्रेता सुबह 7 से 9 बजे व शाम 6 से 7 बजे तक घर-घर जाकर दूध बांट सकेंगे।
2. सुबह 7 से 9 बजे तक आरओ वाटर की घर पहुंच सेवा दी जाएगी।
3. हॉकर्स सुबह 6.30 बजे से 9 बजे तक अखबार बांट सकेंगे।
4. मेडिकल स्टोर्स सुबह 11 से दोपहर 1 बजे एवं शाम 5 से 7 बजे तक खोले जा सकेंगे।
5. एंबुलेंस तथा शव वाहिनी जैसे वाहनों का संचालन नहीं रुकेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZoKq7f
0 Comment to "आज से नाै रविवार रहेंगे लाॅकडाउन, आवश्यक सेवाओं काे छूट, बेवजह घूमे ताे जेल"
Post a Comment