किर्गिस्तान से लौटा छात्र और सास-बहू पॉजिटिव

शहर में संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है। मंगलवार को जीरो पॉजिटिव पाए जाने के बाद बुधवार को 3 मरीजों में संक्रमण पाया गया है। हॉस्पिटल में भर्ती 21 मरीजों में से 13 में लक्षण नहीं है। सीएमएचओ डॉ महावीर खंडेलवाल ने बताया बुधवार को 1074 रिपोर्ट आई। 3 में संक्रमण पाया गया है। इनमें किर्गिस्तान से लौटा छात्र भी है। विदेश से लौटने पर 8 छात्रों को कोविड सेंटर में क्वॉरेंटाइन किया था। 7 दिन बाद इन्हें घर भेज दिया था। इनमें नलिया बाखल क्षेत्र में रहने वाला छात्र भी था। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ एचपी सोनानिया ने बताया घर पहुंचने के बाद छात्र को बुखार आने लगा। जिसके चलते उसका सैंपल लिया गया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे होम आइसोलेट किया है।
बेटा पहले से पॉजिटिव, अब मां और पत्नी में भी मिला कोरोना संक्रमण
तुलसी नगर में रहने वाली 77 साल की महिला मंगलवार से माधव नगर हॉस्पिटल में भर्ती है उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महिला का पुत्र पहले पॉजिटिव आ चुका है और उनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उनकी पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है उन्हें होम आइसोलेशन रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dLTYwQ

Share this

0 Comment to "किर्गिस्तान से लौटा छात्र और सास-बहू पॉजिटिव"

Post a Comment