मास्क बैंक बनाया, पहले दिन 1000 मास्क आए, जरूरतमंद को बाटेंगे, कटरा जोन में करेंगे एकत्र

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए शहर में नगर निगम मास्क बैंक बनाने जा रहा है। जहां जरूरतमंदों को निशुल्क मास्क उपलब्ध रहेगा। इसके लिए आईडी प्रूफ दर्ज होगा। हालांकि यह मास्क वितरण में प्राथमिकता केवल दिहाड़ी मजदूरों और रोजमर्रा के काम करने वाला हाथ ठेला चालक, फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले आदि लोगों को दी जाएगी। यह मास्क बैंक कटरा म्युनिसिपल स्कूल के जोन कार्यालय में बनाया जाना प्रस्तावित है।

शहर में मास्क अनिवार्य करने और लोगों को मास्क उपलब्ध करने के लिए नगर निगम ने इस प्लान को जनभागीदारी के साथ मिलकर बनाया है। नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने बताया कि पहले ही दिन गायत्री परिवार और विचार संस्था के माध्यम से 500-500 मास्क मिले हैं। जिन्हें मास्क बैंक में जमा कराया जाएगा। उन्होंने संस्थाओं से अपील भी की है कि वे इस बैंक में मास्क जमा करा सकते हैं या मास्क के लिए राशि भी जमा करा सकते हैं। ताकि महिला समूहों के माध्यम से मास्क का निर्माण कराया जा सके। उन्होंने बताया कि शहर के बड़े चौराहों पर भी इसके लिए कैंपेन चलाया जाएगा।
एक मास्क-अनेक जिंदगी अभियान जागरूकता रथों को किया रवाना : शनिवार को मंत्री भूपेंद्र सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सामाजिक संस्थाओं से चर्चा की। इस दौरान एक मास्क, अनेक जिंदगी अभियान जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31cfS82

Share this

0 Comment to "मास्क बैंक बनाया, पहले दिन 1000 मास्क आए, जरूरतमंद को बाटेंगे, कटरा जोन में करेंगे एकत्र"

Post a Comment