ज्यादती का आरोपी गिरफ्तार, किशाेरी भी बरामद

देहात थाना पुलिस ने किशोरी के अपहरण और ज्यादती के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी किशोरी को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था। पुलिस ने किशाेरी काे भी बरामद कर लिया है।

देहात थाना प्रभारी आदित्य सोनी ने बताया कि सूरजखेड़ी निवासी 20 वर्षीय आरोपी देवराज पुत्र बाबूलाल वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीती 24 जुलाई को 15 वर्षीय किशोरी को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के परिजनों ने आरोपी ने नामजद शिकायत की थी। पुलिस ने अपहरण, ज्यादती और पॉस्को एक्ट में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की थी। पुलिस ने सूरजखेड़ी गांव से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपहृत किशाेरी भी बरामद हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ffxGUY

Share this

0 Comment to "ज्यादती का आरोपी गिरफ्तार, किशाेरी भी बरामद"

Post a Comment