युवा सेवा के साथ धर्म के प्रति भी कर रहे जागरूक

मासोद रोड पर स्थित ज्ञानेश्वर शिव मंदिर से जुड़े युवाओं ने सेवा कार्य के लिए सुदर्शन ग्रुप बनाया है। ग्रुप के युवा सप्ताह में एक दिन सेवा कार्य के साथ अब नगर के अन्य युवाओं को धर्म के प्रति भी जागरूक करने में जुट गए हैं। घर-घर जाकर युवा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ कर रहे हैं। ग्रुप के विशु सोलंकी, दिनेश गढ़ेकर, जय साहू, कृष्णा धोटे, पवन साहू, अमित पंवार, अनीष साहू, पवन पाठेकर, दीपक साहू, गणेश ठाकरे, राघव खंडेलवाल, विवेक, प्रणव खंडेलवाल सहित अन्य ने बताया सप्ताह में एक दिन सेवा कार्य और धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। धर्म और संस्कृति पर लगातार हो रहे कुठाराघात को रोकने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। वर्तमान में गणेश उत्सव के दौरान घर-घर जाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया जा रहा है। इसके साथ ज्ञानेश्वर शिव मंदिर में रोजाना रूद्राभिषेक भी किया जा रहा है। सेवा सहित अन्य कार्य में लगातार नगर युवा जुड़ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lralE2

Share this

0 Comment to "युवा सेवा के साथ धर्म के प्रति भी कर रहे जागरूक"

Post a Comment