बाजार में रही चहल पहल, सोशल डिस्टेंस का नहीं रखा ख्याल

सोमवार को कच्चे धागे की डोर से बंधा भाई-बहन के पवित्र व मजबूत रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन उत्साह से मनाया गया। करीब 29 साल बाद बने सर्वार्थ सिद्धि व आयुष्मान दीर्घायु के महासंयोग में इस बार रक्षाबंधन मनाया गया। हालांकि भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते पर कोरोना का साया नजर आया और कई बहनें वाहनाें के अभाव में अपने प्यारे भाईयों के यहां नहीं पहुंच पाई। रक्षाबंधन पर बाजार में भारी चहल-पहल के चलते सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ती रही। अधिकांश लोगों ने मास्क नही पहने थे, त्यौहार के कारण स्थानीय प्रशासन ने भी कोई कार्यवाही नहीं की। सोमवार को सबसे पहले घरों में देव राखी बांधी गई। इस अवसर पर घर-घर श्रवण पूजा की गई। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध मुंह मीठा कराया गया। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ब्रजमोहन जोशी ने अपनी 100 वर्षीय बहन से राखी बंधवाकर उनका आशीर्वाद लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i3YKrZ

Share this

0 Comment to "बाजार में रही चहल पहल, सोशल डिस्टेंस का नहीं रखा ख्याल"

Post a Comment