37 नए केस सामने आए, रतलाम जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव 1095, 85 साल की महिला भी संक्रमित मिली

जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 37 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1095 पर पहुंच गया है। वहीं, भगतपुरी की एक 85 साल की महिला भी संक्रमित हो गई है।
नए पॉजिटिव में रेल नगर की 34 वर्षीय महिला, पूनम विहार के 70 वर्षीय पुरुष, 65 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, हिम्मत बिहार की 68 वर्षीय महिला, भगत पुरी की 85 वर्षीय महिला, टाटा नगर गली नं-1 का 12 वर्षीय बालक, जावरा की काशीराम कॉलोनी के 18 वर्षीय युवक, ब्राह्मणों का वास की 40 वर्षीय महिला, दीनदयाल नगर की 45 वर्षीय महिला, चांदनी चौक के 78 वर्षीय पुरुष, धीरज शाह नगर के 32 वर्षीय पुरुष, शिवगढ़ 8-लेन के 26 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय पुरुष, रतलाम के थावरिया बाजार के 63 वर्षीय पुरुष, शैरानीपुरा के 40 वर्षीय पुरुष, ग्राम नगरा की 65 वर्षीय महिला, धामनोद के 75 वर्षीय पुरुष, रतलाम के राजेंद्र नगर के 55 वर्षीय पुरुष, कस्तूरबा नगर की 60 वर्षीय महिला, काटजू नगर के 23 वर्षीय युवक, कस्तूरबा नगर के 12 वर्षीय बालक, तिरुपति नगर के 29 वर्षीय पुरुष, राजस्व कॉलोनी के 30 वर्षीय पुरुष, डोंगरे नगर के 32 वर्षीय पुरुष, तेजा नगर के 55 वर्षीय पुरुष, लक्ष्मणपुरा की 29 वर्षीय महिला, 44 वर्षीय पुरुष, रतन राज परिसर जावरा के 50 वर्षीय पुरुष, रतलाम के उंकाला रोड के 65 वर्षीय पुरुष, नवलाई पूरा की 65 वर्षीय महिला, दीनदयाल नगर के 54 वर्षीय पुरुष, शास्त्री नगर के 29 वर्षीय पुरुष, तेजा नगर की महिला, आलोट के जूना बाजार की 65 वर्षीय शामिल है। वहीं, एंटीजन टेस्ट में 44 वर्षीय व 41 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिले हैं।
अब 55 साल से ज्यादा उम्र के लाेगों के स्वास्थ्य पर नजर
क्या आपके घर में 55 साल से ज्यादा उम्र का कोई है... उनका स्वास्थ्य कैसा है, बुखार या खांसी तो नहीं है... उन्हें शुगर, ब्लड प्रेशर या अन्य कोई पुरानी बीमारी है... इन सवालों के साथ स्वास्थ्य विभाग व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अब घर-घर दस्तक दे रहे हैं।
दरअसल, अब स्वास्थ्य विभाग की नजर ऐसे लोगों पर है जिनकी उम्र 55 साल से ज्यादा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उम्र के साथ इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। ऐसे में कोरोना वायरस उन पर आसानी से हावी हो जाता है। घर-घर जाकर टीम एेसे लोगों की भी लिस्ट बना रही है, जिन्हें पहले से कोई बीमारी हो। इनमें शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारी शामिल है। इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्य जिन्हें सर्दी, खांसी या बुखार है, उनका नाम दर्ज किया जा रहा है। सर्वे प्रभारी लोकेश वैष्णव ने बताया कि यह सर्वे पूरे जिले में हो रहा है। लोगों से अपील है कि वे अपने परिवार के सदस्यों की सही जानकारी दें। यदि किसी की तबीयत बिगड़ रही है, तो भी बताएं।
सैलाना के कुंडा हाईस्कूल में हुई जांच- रतलाम
जिले के सैलाना विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल कुंडा में संकुल स्तरीय कैंप का आयोजन किया। संकुल प्राचार्य गजराजसिंह सिसोदिया ने बताया कि स्वास्थ्य जांच कैंप में प्रथम दिवस 35 शिक्षकों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा दूसरे दिन 55 शिक्षक-शिक्षिकाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iddTHS
0 Comment to "37 नए केस सामने आए, रतलाम जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव 1095, 85 साल की महिला भी संक्रमित मिली"
Post a Comment