वैज्ञानिक विधि से खेती करने वाले किसान पुरस्कृत होंगे
ऐसे उन्नतशील किसान जिन्होंने वैज्ञानिक विधि से खेती कर फसल का उत्पादन लिया है। इसके अलावा कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन में भी श्रेष्ठ पहल की हो ऐसे किसान 25 हजार के पुरस्कार पाने के अधिकारी होंगे।
कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम के तहत 2019-20 के लिए सर्वोत्तम कृषक समूह, सर्वोत्तम कृषक (राज्य, जिला एवं विकासखंड स्तर) पुरस्कार देने का प्रावधान है। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, मत्स्यपालन के क्षेत्र में नवीन कृषि तकनीकी अपनाकर सर्वोत्तम कृषि करने वाले उन्नतशील कृषकों का चयन करने 25 सितंबर तक आवेदन मांगे गए है।
उपसंचालक कृषि ने बताया कि सर्वोत्तम कृषक समूह, सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के अंतर्गत जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार राशि 25 हजार, विकासखंड पर 10 हजार, जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार राशि 20 हजार निर्धारित रहेगी। जिले के ऐसे उन्नतशील कृषक जिनके द्वारा वैज्ञानिक तरीके से नवीन कृषि तकनीकी अपनाकर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन तथा कृषि अभियांत्रिकी में सर्वोत्तम उत्पादन प्राप्त किया जा रहा है। वे कृषक निर्धारित प्रारूप मे इसकी पृविष्टियां पूर्ण कर सभी आवश्यक दस्तावेज सहित आवेदन विकासखंड स्तर पर संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में 25 सितंबर तक प्रस्तुत करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DNKNA2
0 Comment to "वैज्ञानिक विधि से खेती करने वाले किसान पुरस्कृत होंगे"
Post a Comment