प्लेन में खराबी, सवा 8 घंटे देरी से गई गो-एयरवेज की दिल्ली उड़ान

गो-एयरवेज की इंदौर-दिल्ली फ्लाइट गुरुवार को सवा 8 घंटे देर से रवाना हुई। फ्लाइट सुबह 11.10 बजे रवाना होना थी, यह शाम 7.25 बजे रवाना हुई। फ्लाइट के देरी से रवाना होने से यात्री खासे नाराज हुए।
हंगामा भी किया। एयरलाइंस कंपनी का कहना था कि उनके प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई थी। फ्लाइट के लिए यात्री सुबह 9 बजे से ही एयरपोर्ट पहुंचना शुरू हो गए। बोर्डिंग के बाद जब यात्री अंदर पहुंचे तो आखिरी समय में कहा गया कि फ्लाइट तकनीकी कारणों से लेट हो गई है।
यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट कब रवाना होगी इसकी जानकारी भी एयरलाइंस स्टॉफ ने नहीं दी। शाम को एयरलाइंस कंपनी के इंजीनियर और टीम शाम को दिल्ली की दूसरी फ्लाइट से आए और सुधार किया गया। इसके बाद फ्लाइट रवाना हुई। फ्लाइट में कुल 126 यात्री रवाना होने वाले थे। हालांकि बाद में 88 लोग रवाना हुए। 38 लोग लौट गए। वहीं, एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए खाने की व्यवस्था भी की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l4nce4
0 Comment to "प्लेन में खराबी, सवा 8 घंटे देरी से गई गो-एयरवेज की दिल्ली उड़ान"
Post a Comment