सुबह प्रभात फेरी निकाली, शाम काे उकेरी रंगाेली, आज हाेगा पाठ साहब का समापन

गुरुनानक जयंती के छठवें दिन बड़ी सिंधी काॅलाेनी स्थित झूलेलाल मंदिर से सुबह प्रभात फेरी निकाली। शाम काे मंदिर परिसर में रंगाेली प्रतियाेगिता हुई। इसमें छात्राओं ने सुंदर-सुंदर रंगाेलियां बनाईं। किसी ने गुरुनानक देव की रंगाेली बनाई ताे किसी ने काेराेना संक्रमण राेकने के लिए जागरूक किया।

छात्राओं ने रंगाेली के जरिए काेराेना वाॅरियरर्स के प्रति आभार भी जताया। मंदिर परिसर में छात्राओं ने 38 रंगाेली उकेरी। झूलेलाल उत्सव समिति से मिली जानकारी के अनुसार श्री गुरुनानक जयंती पर साेमवार काे मंदिर में सुबह प्रभात फेरी निकलेगी। इसके बाद मंदिर में महाआरती हाेगी। भाेग साहब के बाद लंगर हाेगा। शाम काे व्यंजन मेला आयोजित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prabhat Pheri pulled out in the morning;


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vdla0E

Share this

0 Comment to "सुबह प्रभात फेरी निकाली, शाम काे उकेरी रंगाेली, आज हाेगा पाठ साहब का समापन"

Post a Comment