राष्ट्रीय खिलाड़ियों को फिट रहना सिखाएंगे एवरेस्ट के पर्वतारोही

19 मई 2016 को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाले मध्य प्रदेश के पर्वतारोही भगवान सिंह (46) भोपाल से महेश्वर तक साइकिल चलाकर पहुंचे। करीब 300 किलोमीटर की यह दूरी उन्होंने 12 घंटे में पूरी की। सुबह 4.30 यात्रा शुरू की। इस बीच रास्ते में चाय व नारियल पानी पीया।
वे मध्य प्रदेश खेल अकादमी के वाटर स्पोर्ट्स में पदस्थ भगवानसिंह ने यहां कैनो-कयाक खिलाड़ियों को फिट रहने के गुर सिखाएंगे। वे बालक उमावि मैदान पर कैनो व कयाक बोट के प्रदेश स्तरीय अभ्यास शिविर में शामिल खिलाड़ियों से मिले। जिला कयाकिंग व कैनोइंग संघ जिला सचिव विक्रम यादव, साजिद खान, कोच अंकुश शर्मा, कुलदीपसिंह कीर आदि ने सिंह ने अगवानी की।
बोले- भोपाल-महेश्वर को साइकलिंग से जोड़ना लक्ष्य
सिंह ने कहा के पचमढ़ी, खजुराहो जैसे पर्यटन स्थलों पर कई पर्यटक व खिलाड़ी साइकिल चलाकर टूरिज्म का लुत्फ उठाते हैं। महेश्वर धार्मिक व पर्यटन नगरी के साथ प्राचीन है। इसको भोपाल से साइकलिंग से जोड़ा जाना चाहिए ताकि पर्यटन को ओर बढ़ावा मिले।

हर रविवार चलाते हैं 100 किमी साइकिल
वे हर रविवार 4 घंटे में 100 किमी साइकिल चलाते हैं। रोज भोपाल में भी साइकिल से ही दिनचर्या के कामकाज करते हैं। साइकिल चलाने से शरीर फीट रहने के साथ आर्थिक समस्या नहीं आती। प्रदूषण भी नहीं फैलता है। वे बताते हैं साइकिल से दूरदराज की यात्रा में बीच में भोजन नहीं करना चाहिए। नाश्ते में फल, ज्यूस या चाय ही लेना चाहिए।

राज्य स्तरीय कैनो मैराथन में शामिल होंगे कीर्ति व अमन
भोपाल के छोटे तालाब में सोमवार से तीन दिनी राज्य स्तरीय कैनो मैराथन का आयोजन होगा। इसमें जूनियर व सीनियर वर्ग के 70 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कैनो सीनियर महिला वर्ग में जिले की कीर्ति केवट व कैनो मैन जूनियर में अमन शामिल होगी। स्पर्धा से जुड़े मयंक ठाकुर ने बताया कोरोनाकाल में प्रतियोगिता आयोजन का यह पहला प्रयास है। 20 से 22 नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता की तारीख दीपावली के चलते बढ़ाई गई थी। ठाकुर ने बताया सड़क पर होने वाली मैराथन की तरह का रोमांच पानी में कैनो मैराथन में कयाक व दर्शकों को महसूस होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Everest climbers will teach national players to stay fit


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ja1IzF

Share this

0 Comment to "राष्ट्रीय खिलाड़ियों को फिट रहना सिखाएंगे एवरेस्ट के पर्वतारोही"

Post a Comment