ग्वालियर सहित तीन महीने पूरे उत्तर भारत में ठंड के रिकॉर्ड टूटेंगे

अगले तीन महीने यानी दिसंबर से फरवरी 2021 तक उत्तर भारत के सभी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और इसका असर मध्य भारत तक रहेगा। यहां जबरदस्त शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग ने रविवार को सर्दी के तापमान का पूर्वानुमान जारी किया। उत्तर भारत में इन तीन महीनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ बढ़े रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में राजस्थान में सबसे ज्यादा कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, प. बंगाल, ओडिशा व पूर्वोत्तर के राज्यों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक ग्वालियर में अगले तीन महीने रात का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। उदाहरण के तौर पर स्थानीय मौसम केंद्र के रिकॉर्ड में 29 नवंबर को शहर का औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज है लेकिन रविवार को तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से कम रहा। शेष | पेज 5 पर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36hZ2Zi

Share this

0 Comment to "ग्वालियर सहित तीन महीने पूरे उत्तर भारत में ठंड के रिकॉर्ड टूटेंगे"

Post a Comment