गड्ढोें में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक घायल

शहर के औरंगपुरा स्थित गड्ढों में बुधवार दोपहर 4 बजे कपास से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। इसमें चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार टांडाबरूड़ का किसान कपास भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से खरगोन मंडी आ रहा था। औरंगपुरा व रहीमपुरा के बीच जुलवानिया नाके के पास गड्ढों में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। चालक कूद गया। इससे उसकी जान बच गई। उसे चोट आई है। चालक ने पुलिस केस दर्ज करने से इंकार कर दिया। रहीमपुरा के यशवंत धनगर, विष्णु रघुवंशी ने कहा कि रोड नहीं बनी तो लोग दुर्घटना के शिकार होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39mBqox
0 Comment to "गड्ढोें में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक घायल"
Post a Comment