कहा-सुबह आठ बजे से ओपीडी नहीं चलाएंगे, ऐसा हुआ तो हमारी ही तबीयत खराब हो जाएगी

हमीदिया के डॉक्टर चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से बदले गए ओपीडी के टाइम में आने को तैयार नहीं है। सोमवार को जारी हुए आदेश का बहिष्कार करते हुए डॉक्टरों ने बुधवार को भी सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक के नए टाइम के बजाय पुरानी समय के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक ही ओपीडी का संचालन किया।
इसके पीछे डॉक्टरों को तर्क है कि अगर उन्होंने नए टाइम टेबल के हिसाब से ओपीडी का संचालन किया तो ना सिर्फ डॉक्टरों की पढ़ाई प्रभावित होगी, बल्कि मौजूदा डॉक्टरों का स्वास्थ्य भी बिगड़ेगा। क्योंकि, डेढ़ बजे के बाद एक घंटे की क्लास भी लेनी होती है। तीन बजे के बाद क्लास लेंगे तो घर जाने का समय नहीं बचेगा, क्योंकि शाम को फिर छह बजे से राउंड के लिए आना होगा। यही नहीं, सुबह आठ बजे आने के लिए सात बजे घर छोड़ना होगा। ऐसे में डॉक्टर सुबह की वॉक और योगा भी नहीं कर पाएंगे, ऐसी आशंका डॉक्टरों की ओर से जताई जा रही है। यही वजह है कि डॉक्टरों ने इस बदलाव का बहिष्कार कर दिया है।
अव्यवहारिक...नए टाइम का नहीं कर रहे पालन
हम नए आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। हम रोज की भांति 8.30 बजे से 1.30 बजे तक ओपीडी का संचालन कर रहे हैं। नए आदेश में रविवार के साथ ही दूसरे अवकाश के दिनों में भी ओपीडी जारी रखने की बात कही गई है। यह किसी भी तरह से व्यवहारिक और नियमानुसार नहीं है। हम इसका पालन नहीं कर रहे हैं।
डॉ. राकेश मालवीय, सचिव, सेंट्रल मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q3nCVx
0 Comment to "कहा-सुबह आठ बजे से ओपीडी नहीं चलाएंगे, ऐसा हुआ तो हमारी ही तबीयत खराब हो जाएगी"
Post a Comment