कलेक्टोरेट तैयार, कुंदा पुल 90% बना

कुंदा पर बन रहा नवग्रह पुल 3 माह बाद शुरू हो जाएगा। इसका 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अप्रैल तक उद्घाटन की संभावना है। निर्माण से 60 साल पुराने कुंदा पुल को यातायात के दबाव से राहत मिलेगी। करीब 947.94 लाख रुपए से निर्माणाधीन पुल कुंदा बाढ़ से होने वाली परेशानी को दूर करेगा। साथ ही इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर जाम की स्थिति में उसका यातायात दबाव भी कम करेगा। आगरा-मुंबई व खंडवा वडोदरा राजमार्ग से शहर को जोड़ेगा। 50 साल तक के लिए उपयोगी रहेगा। दो माह पहले कलेक्टर अनुग्रहा पी ने बैठक लेकर ब्रिज निगम व लोक निर्माण विभाग के अफसरों को निर्माण पूरा करने को कहा था। पुराना पुल 1960 के आसपास बना था। यह पुल लोक निर्माण विभाग डिस्मेंटल घोषित कर चुका है। कुंदा की बाढ़ में 2009 व 2019 में पुराना पुल क्षतिग्रस्त हुआ था। कुछ दिन यातायात बाधित रहने के बाद रिपेयरिंग कर आवागमन शुरू हुआ।

एक मंजिला भवन: कलेक्टोरेट का लोकार्पण होगा जल्द
नवग्रह मंदिर के सामने डाक बंगला को तोड़कर नया कलेक्टोरेट बनाया है। करीब 13 करोड़ 71 लाख की लागत से तीन मंजिला भवन तैयार किया गया है। इसका लोकार्पण तीन बार स्थगित हो गया है। नए भवन में पार्किंग के लिए जगह है। साथ ही 30 से ज्यादा विभागों के लिए फर्नीचर तैयार किया जा रहा है। अलग-अलग विभाग प्रमुखों को कलेक्टोरेट की विजिट भी कराई जा चुकी है।

चक्कर से मुक्ति: एक ही जगह सारे विभाग
3 मंजिला भवन में एकसाथ सारे विभाग संचालित होंगे। लोगों को अलग-अलग दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे।। कलेक्टर ऑफिस के अलावा एनआईसी व वीडियो कान्फ्रेंसिंग की अलग से व्यवस्था है। कलेक्टोरेट की बिजली सौर ऊर्जा से चलेगी। सोलर प्लेटें छत पर लगाई हैं। बिजली बिल की बचत होगी।
बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुआ था पुल
कुंदा की बाढ़ में 2009 व 2019 में पुराना पुल क्षतिग्रस्त हुआ था। कुछ दिन यातायात बाधित रहने के बाद रिपेयरिंग कर आवागमन शुरू हुआ। कालिका मंदिर व कपास मंडी क्षेत्र में 2 स्टापडेम बनाए गए हैं। स्टापडेम से पानी का संग्रहण होता है।

कुंदा पर होगा तीसरा पुल

कुंदा नदी पर 3 पुल हो जाएंगे। नदी पर शहरी क्षेत्र में दो स्टॉपडेम भी हैं। पहला पुल औरंगपुरा व पहाड़सिंहपुरा के बीच में है। यह छह साल पहले बनकर शुरू हुआ था। उसकी जगह 6 करोड़ की लागत से नया पुल बनाया था। नया पुल नदी के डाउन स्ट्रीम में पुराना पुल के पास होगा। पुराना पुल 1960 के आसपास बना था। यह पुल लोक निर्माण विभाग डिस्मेंटल घोषित कर चुका है।

ऐसा होगा नया पुल

947.94
लाख रुपए से बनेगा पुल, बाढ़ से होने वाली परेशानी व हादसों को दूर करेगा

325
मीटर होगी पुल की लंबाई, इसकी नींव की खुदाई 15 फीट की गई है

12
मीटर होगी पुल की चौड़ाई, 11.50 मीटर होगी पुल की ऊंचाई

60 के दशक में बना था पुराना पुल, विभाग डिस्मेंटल घोषित कर चुका



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Collectorate ready, Kunda bridge made 90%


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3836FUo

Share this

0 Comment to "कलेक्टोरेट तैयार, कुंदा पुल 90% बना"

Post a Comment