अपनी जाति छुपाकर पहचान और फिर दुष्कर्म, मामला दर्ज

नीलकंठ निवासी महिला से करीब एक साल से पहचान कर आरोपी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। महिला को उसकी जाति का पता चलने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बलात्कार और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। नीलकंठ निवासी 39 वर्षीय विधवा महिला की पहचान एक साल पहले सुकरवास निवासी वहीद से हुई थी। वहीद ने शादी का झांसा देकर पिछले एक साल तक दुष्कर्म किया। वह महिला हो अपने घर सुकरवास भी लेकर गया। । 25 दिसंबर को वहीद नीलकंठ महिला के घर गया। तब उसके कागजात के अनुसार वह पिंजारा मुसलमान निकला। महिला ने विरोध किया तो वहीद ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी महिला ने कुछ दिन बाद पड़ोसी महिला को बताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XqF7ST

Share this

0 Comment to "अपनी जाति छुपाकर पहचान और फिर दुष्कर्म, मामला दर्ज"

Post a Comment