असीरगढ़ व नेपानगर क्षेत्र में 20 मिनट हुई बारिश

जिले में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। अरब सागर में सिस्टम बनना शुरू हो गया है। इसलिए इस बार समय पर मानसून आने की संभावना है। शनिवार दोपहर असीरगढ़ क्षेत्र में 20 मिनट बारिश हुई। नेपानगर में भी बादल बरसे। इससे सड़कों पर भीग गईं।
जिले मे प्री-मानसून की आहट के साथ नौतपा की तपन कम हुई है। तीन दिन में पारा तीन डिग्री लुढ़का है। शनिवार सुबह से बादल छाए रहे। इसलिए धूप का असर कम रहा लेकिन लू चलती रही। दोपहर 1.30 बजे बाद असीरगढ़ और आसपास के आधा दर्जन गांवों में बारिश हुई है। शहर में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व और आसपास के पूर्वी अरब सागर में बनने एवं बाद में 48 घंटे के दौरान इस प्रणाली से सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर एक अवसाद के रूप में और अधिक शक्तिशाली होकर केंद्रित होने की संभावना के कारण केरल में 1 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की संभावना है। शनिवार को मानसून केरल के तट से टकरा गया है। प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट ने इस बात का दावा किया है।

96 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक गुरुदत्त मिश्रा ने बताया इस बार 96 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान है। यानी सामान्य बारिश। केंद्रीय मौसम विभाग ने चार महीने के मानसून का अनुमान जारी किया है। इस स्थिति में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। अरब सागर में सिस्टम बनने लगा है। धीरे-धीरे मानसून पूरे देश में आएगा। बुरहानपुर में जून के पहले सप्ताह में धूल भरी आंधी, बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। स्थिति सामान्य रही तो 15 जून से मानसून दस्तक दे देगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Asirgarh and Nepanagar region received 20 minutes of rain


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dvhlM1

Share this

0 Comment to "असीरगढ़ व नेपानगर क्षेत्र में 20 मिनट हुई बारिश"

Post a Comment