सरकार को गेहूं बेचने में छोटे किसान रहे आगे, 5.41 लाख छोटे किसानों ने बेचा गेहूं

समर्थन मूल्य पर प्रदेश में गेहूं की इस बार रिकॉर्ड खरीदी हुई है और रतलाम सहित पूरे प्रदेश में 1.20 करोड़ लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई है। इस बार सरकार को गेहूं बेचने में सबसे आगे छोटे किसान रहे। प्रदेश के 5.41 लाख किसानों ने सरकार को अपना गेहूं बेचा है। यह पिछले साल से 34 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल 3.24 लाख छोटे किसानों ने ही गेहूं बेचा था।

लॉकडाउन के बीच गेहूं की खरीदी 15 अप्रैल से शुरू हुई थी। चार हजार से ज्यादा केंद्रों पर शुरू हुई खरीदी सवा महीने तक चली। गेहूं बेचने के लिए प्रदेश के 19.46 लाख किसानों ने पंजीयन कराया था। इसमें से 15.29 लाख किसानों ने केंद्रों पर पहुंच गेहूं बेचा है। गेहूं बेचने में छोटे किसानों का रुझान सबसे ज्यादा रहा। केंद्रों पर छोटे किसानों की भीड़ लगी रही। भीड़ के बावजूद छोटे किसान खरीदी केंद्रों के सामने डटे रहे और इन किसानों ने 28.38 लाख मीट्रिक टन गेहूं बेचा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी तादाद में छोटे किसानों ने गेहूं बेचा है।

ऐसे आगे रहे छोटे किसान

  • प्रदेश के 19. 46 लाख किसानों ने समथर्न मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया था।
  • 15.29 लाख किसानों ने गेहूं बेचा है।
  • 13.80 लाख लघु, मध्यम एवं सीमांत किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचा है। इसमें 5. 41 लाख छोटे किसान, 3.81 लाख लघु किसान, 4.68 लाख मध्यम किसान शामिल हैं।
  • वहीं 1.39 लाख बड़े किसानों ने गेहूं बेचा है। जिनमें 5 से 10 हेक्टेयर वाले 1.18 लाख किसान हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MdJon7

Share this

0 Comment to "सरकार को गेहूं बेचने में छोटे किसान रहे आगे, 5.41 लाख छोटे किसानों ने बेचा गेहूं"

Post a Comment