डेंटल क्लिनिक भी खोले जाएंगे, अभी डॉक्टर कर लें सैनिटाइजेशन : कलेक्टर

निजी क्लिनिक खुलने के बाद अब जिला प्रशासन ने निजी डेंटल क्लिनिक भी खोलने पर सहमति दे दी है। गुरुवार शाम को नेहरू स्टेडियम में प्रशासन के साथ डॉक्टरों की बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा डॉक्टर शुक्रवार से क्लिनिक खोलकर सफाई, सैनिटाइजेशन आदि करा लें और इसके बाद जल्द यह क्लिनिक भी खोलने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। बैठक में सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर में स्थिति लगातार सामान्य हो रही है।
कलेक्टर ने कहा कि फोन पर अपॉइनमेंट लेने वाले मरीजों को प्राथमिकता से देखें। एक समय में चार से अधिक मरीजों को एकत्र नहीं होने दें। सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण वाले मरीजों की जानकारी आरोग्य सेतु एप में जरूर दर्ज करें।
बैंक रोज 50 ग्राहकों को बुला सकेंगे
बैंकिंग काम को और गति देने के लिए जिला प्रशासन ने एक राहत देते हुए हर बैंक शाखा में प्रतिदिन 50 ग्राहकों को बैंकिंग के िलए बुलाने की मंजूरी जारी कर दी है। पहले यह सीमा दस ग्राहकों की थी। कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बैंक प्रबंधन द्वारा कोरोना संबंधी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा और ग्राहकों के लिए बैंक प्रबंधन द्वारा भेजा गया बैंकिंग संदेश ही कर्फ्यू पास की तरह काम करेगा।
लॉकडाउन 5.0 के लिए पहले केंद्र व राज्य के दिशा-निर्देश देखे जाएंगे : संभागायुक्त
लॉकडाउन 4.0 की समय सीमा 31 मई तक है और संभावित लॉकडाउन 5.0 के दौरान पहले से अधिक राहत मिलेगी। यह बात संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा निजी दफ्तर खोलने की बात हो या फिर जरूरी काम की दुकानें, यह खुलेंगी। हालांकि इसका मॉडल क्या होगा, यह केंद्र-राज्य की गाइडलाइन से तय होगा, इनकी गाइडलाइन के बाद जिला प्रशासन स्थानीय स्थिति देखते हुए इसमें आदेश जारी करेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZJqmwN
0 Comment to "डेंटल क्लिनिक भी खोले जाएंगे, अभी डॉक्टर कर लें सैनिटाइजेशन : कलेक्टर"
Post a Comment