अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से शहर में आधा घंटा तेज बारिश

शहर में साेमवार दाेपहर करीब आधा घंटा तेज बारिश हुई। नालियां जाम हाेने से सड़काें पर पानी भर गया। माैसम विभाग के अनुसार यह बारिश मानसून की नहीं है। प्री मानसून एक्टिविटी है। दरअसल अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से साेमवार काे बारिश हुई है। माैसम विभाग की मानें ताे पश्चिमी मध्यप्रदेश में मानसून 20 जून के बाद ही पहुंचने की संभावना है।
बारिश थमने के बाद धूप निकली। इससे भयानक उमस हुई। साेमवार काे अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ। माैसम विभाग की माने ताे सिस्टम बना हुआहै, जिससे बारिश आने वाले कुछ दिनाें में नियमित रूप से हाेने की संभावना है।
यह प्री मानसून एक्टिविटी
अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआहै। यह प्री मानसून एक्टिविटी है। मानसून आने में अभी समय लगेगा। अभी मानसून केरल पहुंचा है। पश्चिमी मध्यप्रदेश में 20 जून के बाद ही पहुंचेगा।- जीडी मिश्रा, माैसम वैज्ञानिक भाेपाल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gMgkRq
0 Comment to "अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से शहर में आधा घंटा तेज बारिश"
Post a Comment