कंप्यूटर शॉप संचालक ने की धोखाधड़ी, पूर्व मंत्री के बेटे से ठगी करने वाला गिरफ्तार

कमला नगर पुलिस ने कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य उर्फ विक्की से 2.80 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी कंप्यूटर शॉप के संचालक प्रकाशचंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। आरोपी ने बिजनेस में इंवेस्टमेंट के लिए रुपए लिए थे। अनुबंध के बाद भी उसने रकम नहीं लौटाई थी। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया के मुताबिक वन विहार रोड, प्रेमपुरा निवासी विक्रमादित्य सिंह उर्फ विक्की (44) पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैैं। उनके पिता राजेंद्र सिंह पूर्व उद्योग मंत्री हैं। विक्रमादित्य ने एमपी नगर स्थित बूट सिस्टम (कंप्यूटर) के संचालक प्रकाशचंद्र गुप्ता को 2016 में कारोबार में इन्वेस्ट के नाम पर 2.80 करोड़ रुपए दिए थे। इसे लेकर दोनों के बीच अनुबंध हुआ था, लेकिन आरोपी ने बाद में यह रकम नहीं लौटाई थी। सोमवार को कमला नगर पुलिस ने आरोपी प्रकाशचंद्र को गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3idu7Bf

Share this

0 Comment to "कंप्यूटर शॉप संचालक ने की धोखाधड़ी, पूर्व मंत्री के बेटे से ठगी करने वाला गिरफ्तार"

Post a Comment